Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

October 3, 2026

जिला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Players Showcase Talent at Khedan Watan Punjab Diyan : अमृतसर। ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के छठे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, नेटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग और शूटिंग सहित कई खेलों के मुकाबले करवाए गए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, फुटबॉल, किक बॉक्सिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, नेटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग और शूटिंग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए गए। कबड्डी नेशनल स्टाइल कबड्डी नेशनल स्टाइल लड़के एवं लड़कियों के जिला स्तरीय मुकाबले बाबा दर्शन सिंह जी कुले वाले, घनूपुर काले, अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब माहल की टीम ने पहला, संत करतार सिंह स्पोर्ट्स क्लब हरशा छीना की टीम ने दूसरा तथा स.स.स. स्कूल खिलचियां और स.स.स.स. सारंगड़ा की टीमों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खो-खो खो-खो के जिला स्तरीय मुकाबले मैरीटोरियस स्कूल अमृतसर में करवाए जा रहे हैं। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में रईया ब्लॉक की टीम ने पहला, कॉरपोरेशन ब्लॉक की टीम ने दूसरा तथा जंडियाला गुरु ब्लॉक की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स एथलेटिक्स लड़के एवं लड़कियों के जिला स्तरीय मुकाबले खालसा कॉलेज अमृतसर में करवाए गए। 51-60 आयु वर्ग पुरुषों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में जसवीर सिंह ने पहला, हरभजन सिंह ने दूसरा तथा मेजर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वेटलिफ्टिंग वेटलिफ्टिंग के जिला स्तरीय मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम अमृतसर में करवाए गए।

अंडर-21 लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में निम्नलिखित खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया: – 49 किलोग्राम: संजना – 53 किलोग्राम: मुस्कान – 57 किलोग्राम: पूनम प्रीत कौर – 61 किलोग्राम: ईशा कुमारी – 69 किलोग्राम: रूची – 77 किलोग्राम: सुहाना शर्मा – 87 किलोग्राम: रोज मैरी – 87 किलोग्राम से अधिक: ब्रह्मजोत कौर नेटबॉल नेटबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले स्कूल ऑफ एमिनेंस, मॉल रोड अमृतसर में करवाए गए। अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में दाता बंदी छोड़ स्कूल की टीम ने पहला, स्टार वर्ल्ड स्कूल की टीम ने दूसरा तथा श्री राम आश्रम स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में श्री राम आश्रम स्कूल की टीम ने पहला, स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉल रोड की टीम ने दूसरा तथा दाता बंदी छोड़ स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल फुटबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल खालसा की टीम ने पहला, पार्थ सीकर स्कूल ब्यास की टीम ने दूसरा तथा स्कूल ऑफ एमिनेंस जंडियाला गुरु की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी हॉकी लड़के एवं लड़कियों के जिला स्तरीय मुकाबले खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में करवाए गए।

अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर की टीम ने पहला, खालसा अकादमी मेहता की टीम ने दूसरा तथा पार्थ सीकर स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत करवाए जा रहे ये मुकाबले खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें