Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के फिल्लौर में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 5, 2022

जालंधर के फिल्लौर में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर: शहर के देहाती इलाके फिल्लौर के गांव मंसूरपुर में आज सुबह एक गुरुद्वारा में आज बेअदबी की घटना सामने आई। जहां अराजक तत्वों ने गांव मंसूरपुर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुघर के भीतर घुसकर गल्ला तोड़ कर पैसे लूटने की कोशिश की। वहीं, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तंबाकू खाकर थूका भी हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद सिख संगत में भारी रोष है। हालांकि बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर, थाना गोराया जिला जालंधर (ग्रामीण) के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी की घटना से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है, स्थिति नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें