Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध माइनिंग पर पुलिस का प्रहार; बिना नंबर प्लेट, जरूरी दस्तावेजों वाले वाहनों पर गिरी गाज

May 28, 2025

अवैध माइनिंग पर पुलिस का प्रहार; बिना नंबर प्लेट, जरूरी दस्तावेजों वाले वाहनों पर गिरी गाज

पठानकोट: जिले में कई जगह पर हो रही अवैध माइनिंग के चलते पठानकोट पुलिस की ओर से मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध माइनिंग में उपयोग किए जा रहे वाहनों की चैकिंग की गई व बिना नंबर प्लेट, जरूरी दस्तावेजों वाले 16 टिप्परों और 2 ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की गई। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिला पठानकोट में अवैध माइनिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत बिना बिल, दस्तावेजों और नंबर प्लेट के माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ढिल्लों ने जानकारी दी कि खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक और चालक बिना वैध दस्तावेजों के प्रोसैस्ड मटेरियल (क्रशर का सामान) को अवैध रूप से ढुलाई कर रहे थे।

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुंदर चक्क, बनी लोधी, कथलौर टी-पॉइंट पर पुलिस पार्टियों और माइनिंग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विशेष नाके लगाए गए। इस अभियान के दौरान 16 टिप्पर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जिन्हें बिना नंबर प्लेट और बिना दस्तावेज के पाया गया, जब्त कर लिया गया। यह वाहन क्रशर मटेरियल अवैध रूप से लेकर जा रहे थे। सभी जब्त वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की गई है। एसएसपी पठानकोट ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि कोई वाहन बिना सरकारी नंबर प्लेट और वैध दस्तावेजों केप्रोसैस्ड मटेरियल (क्रशर का सामान) लेकर जाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें