
Police Tighten Security Ahead of Dussehra : मोगा। दशहरे के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के बाजारों में गश्त करने के साथ दुकानदारों से संवाद किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
थाना सिटी प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और कुछ वाहनों को भी बंद किया गया है। पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंगबाजी करने, शांति भंग करने और लोगों की सुरक्षा में बाधा डालने वाले शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर बलदेव कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण कुमार जिंदल ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से दुकानदारों को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने दुकानदारों से पुलिस के साथ तालमेल बनाए रखने की अपील की। थाना सिटी प्रभारी सरदारा सिंह ने कहा कि दशहरे के त्योहार पर लोगों में काफी उत्साह रहता है।
ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी के तहत बाजारों में गश्त करने के साथ नाकाबंदी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और कुछ वाहनों को भी बंद किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हुड़दंगबाजी से दूर रहें। उन्होंने दुकानदारों और शहरवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और दशहरे का त्योहार आपसी भाईचारे तथा शांति के साथ मनाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...