Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतिक्रमण करने वालों को पुलिस पहले देगी 3 नोटिस, फिर दर्ज होगी एफआईआर

April 24, 2025

अतिक्रमण करने वालों को पुलिस पहले देगी 3 नोटिस, फिर दर्ज होगी एफआईआर

लुधियाना: अतिक्र मण करने वाले दुकानदारों सुधर जाओ, नहीं तो पुलिस पहले तीन बार नोटिस देगी और उसके बाद भी दुकानदार नहीं सुधरा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। महानगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरु स्त को करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का प्रयास लगातार जारी है। अब पुलिस पहले दुकानदारों के साथ मीटिंगें कर उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सहयोग करने की अपील करेगी। इस संबंधी डीसीपी लॉ एंड आर्डर एंड ट्रैफिक परमिंदर सिंह भंडाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी।

उनके साथ एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल, एसीपी ट्रैफिक जतिन बांसल व एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। डीसीपी लॉ एंड आर्डर एंड ट्रैफिक परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए जिला पुलिस लगातार वर्क करने में जुटी हुई है। अब उनकी टीमें अलग-अलग मार्कीट के दुकानदारों से मीटिंग कर उन्हें अतिक्र मण हटाने और पार्कीग की व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जैसे अन्य संस्थानों के साथ भी मीटिंगें कर सही ढंग से पार्किग व्यवस्था करने के लिए बात की जाएगी जिससे कि किसी भी तरह से ट्रैफिक जाम न लग सकें।

इसके बावजूद भी अगर कोई दुकानदार अतिक्र मण नहीं हटाता है या जिस दुकानदार की वजह से ट्रैफिक जाम लगता है। उस दुकानदार को पहले एक नोटिस दिया जाएगा और उसके 7 दिन बाद दूसरा नोटिस दिया जाएगा और उसके 7 दिन बाद फिर से तीसरा नोटिस दिया जाएगा। अगर फिर भी दुकानदार नहीं सुधरा और पुलिस कमिश्नर के आदेशों की उललंघना करते हुए पाया गया तब उस दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें