रूपनगर: नंगल चौक के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर इलैक्ट्रिकल व्हीकल चाजिर्ंग सिस्टम लगाने के लिए बिजली विभाग द्वारा आज एक नया 100 किलो वाट का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। जिस कारण साथ लगते क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी आज दोपहर 2:00 बजे बंद कर दी गई और मोहल्ला निवासियों को गर्मी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार आज दोपहर जब बिजली विभाग द्वारा 2:00 बजे उक्त कार्य के लिए बिजली बंद की गई तो लोगों की शिकायतें विभाग के पास जमा होने लगी।
इस संबंध में मोहल्ला निवासियों को अधिक गर्मी के कारण बिना बिजली भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन इस संबंध में बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई को बंद करने के लिए किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। जिस कारण शहर निवासियों में भारी रोष मौजूद था, दूसरी तरफ जब बिजली विभाग के एसडीओ मलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की नंगल चौक में एक पेट्रोल पंप पर ईवी चाजिर्ंग सिस्टम लगाया जाना है। जिस कारण विभाग द्वारा 66 केवी से 100 किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है और आज सायं तक कार्य मुकम्मल कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...