Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 2 लड़कियां रैस्क्यू

August 26, 2026

स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 2 लड़कियां रैस्क्यू

जालंधर : कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए-वन स्पा सैंटर में चल रहे देह व्यापार के रैकेट पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि 2 पीड़ित लड़कियों को वहां से सुरक्षित रैस्क्यू करवाया गया है। कार्रवाई के दौरान स्पा सैंटर का मालिक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों, एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा और एसीपी मॉडल टाऊन मनमोहन सिंह की देखरेख में थाना 7 के प्रभारी इंस्पैक्टर रविंदर कुमार की टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बारादरी पार्ट-2, गोल्डन एवेन्यू मार्कीट स्थित ‘ए वन स्पा एंड सैलून’ की आड़ में भरत कुमार उर्फ सैम बाहर से महिलाओं को पैसों का लालच देकर लाता है और उनसे देह व्यापार करवाता है।

सूचना यह भी थी कि इसमें विदेशी लड़कियां भी शामिल हो सकती हैं। सूचना पुख्ता होते ही थाना नं. 7 में एफ.आई.आर. संख्या 211, धारा 3, 4, 7 (इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवैंशन एक्ट) और 143 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत स्पा सैंटर पर दबिश दी। रेड की भनक लगते ही मालिक भरत कुमार मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को धर-दबोचा और 2 पीड़ितों को मुक्त कराया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिक्की पुत्र हरीचंद (निवासी : जालंधर, मूल निवासी : मधेपुरा, बिहार)। करण कुमार पुत्र रघुनंदन महतो (हाल निवासी : छोटी बारादरी पार्ट-1, जालंधर; मूल निवासी : मधेपुरा, बिहार)। राहुल पुत्र राम सनेही (निवासी : ढंगू मोहल्ला, गढ़ा चौक, जालंधर)। अरुण कालिया पुत्र रामानंद कालिया (निवासी : लाजपत नगर, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें