Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Bus Strike: पंजाब में यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकारी बसों की हड़ताल हुई खत्म

December 2, 2025

Punjab Bus Strike: पंजाब में यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकारी बसों की हड़ताल हुई खत्म

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बस सेवाओं के लिए लंबे समय से जारी हड़ताल अब खत्म हो गई है। PRTC और रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कुछ दिनों से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मंगलवार को PRTC पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर राहत की खबर दी।

गिरफ्तार कर्मचारियों को होंगे रिहा

यूनियन ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की नौकरी स्थायी (परमानेंट) करने, किलोमीटर स्कीम समाप्त करने और कुछ गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि सरकार ने यूनियन की मांगों को मान लिया है। अब गिरफ्तार बस कर्मचारियों को रिहा कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने पर भी सहमति बन गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में बड़ी रहत, उम्मीदवारों को मिलेगी नई सुविधा

पंजाब में बसों का संचालन जल्द ही होगा सामान्य

इस फैसले से पंजाब में बस सेवाओं का संचालन जल्द ही सामान्य होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा में अब कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। यूनियन और सरकार के बीच इस समझौते को यात्रियों और आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें