Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता पीसीएस अधिकारी हॉकी खिलाड़ियों को दी बधाई

August 19, 2024

पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता पीसीएस अधिकारी हॉकी खिलाड़ियों को दी बधाई

चंडीगढ़: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले दो पीसीएस अधिकारी हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह ने सोमवार को पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले दो और पीसीएस अधिकारी हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव वर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि 19 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में कप्तान और उप कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं।

वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपए दिए गए। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने 8 कांस्य पदक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपए तथा 11 प्रतिभागी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभव मुख्य सचिव के साथ साझा किए। मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि पूरे ओलंपिक में भारत ने हॉकी में बेहतरीन टीम खेल दिखाया और 10 खिलाड़ियों के साथ ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतकर एक मिसाल कायम की। बातचीत के दौरान श्री वर्मा ने खिलाड़ियों के साथ राज्य में हॉकी को और बढ़ावा देने के लिए विचार भी रखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें