Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने महानगर की सड़कों के निर्माण के लिए जारी किए 10 करोड़ रुपए : Balkar Singh

February 6, 2024

पंजाब सरकार ने महानगर की सड़कों के निर्माण के लिए जारी किए 10 करोड़ रुपए : Balkar Singh

जालंधर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार ने जालंधर शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है ताकि शहर में सड़क बुनियादी ढांचे को उच्च दर्जे का बनाया जा सके। शहर के विकास प्रोजैक्टों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जालंधर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी सड़कों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया क्योंकि सरकार ने इसके लिए पहले ही फंड जारी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास को सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है और इस विशाल काम को पूरा करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से डा. बी.आर. आंबेडकर पार्क के कायाकल्प संबंधी निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया ताकि इस क्षेत्र के लोग आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंधी टैंडर पहले ही जारी कर दिए गए हैं और एक करोड़ की लागत से पार्क का कायाकल्प किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निकाय विभाग द्वारा नागरिकों को बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत नगर निगम अथॉरिटी में खाली पदों को भरने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में 375 खाली पदों को भरा जा रहा है जिससे विकास कार्यों की गति तेज होगी। इसी तरह, शहरों में अग्निशमन सेवाओं को बढ़िया बनाने के लिए लगभग 400 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें