
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद उधम सिंह की याद में 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को राज्यभर में आरक्षित अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य राज्य संचालित प्रतिष्ठानों में कार्य नहीं होगा। सरकार की ओर से जारी वार्षिक अवकाश सूची में इस दिन को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
-भारतीय इतिहास का गौरवशाली और भावुक दिन
31 जुलाई भारतीय इतिहास में एक गौरवशाली और भावुक दिन के रूप में दर्ज है। इसी दिन, वर्ष 1940 में उधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई थी, जिन्होंने जालियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर की हत्या कर अंग्रेजों को भारत की अस्मिता और न्याय की ताकत का एहसास कराया था।
-पूरे देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक
शहीद उधम सिंह का बलिदान न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उनके जीवन ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता के लिए किया गया हर संघर्ष साहस, बलिदान और न्याय की भावना से भरा होता है।
पंजाब सरकार हर साल इस दिन को राजकीय सम्मान के साथ मनाती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाएं, देशभक्ति कार्यक्रम, और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां आयोजित की जाती हैं। इस बार भी, 31 जुलाई को विभिन्न शहीद स्मारकों और शैक्षणिक संस्थानों में शहीद उधम सिंह की वीरता को नमन करने वाले कार्यक्रम होंगे।