Holiday News: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही कई अहम त्योहार और विशेष दिन आने वाले हैं। इसी कारण पंजाब में लगातार तीन दिनों तक अवकाश रहने वाला है। इन छुट्टियों का फायदा छात्रों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा।
सबसे पहले 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर पूरे राज्य में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इस दिन अधिकतर शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
इसके बाद 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोगों को एक और दिन की छुट्टी मिलेगी। लगातार दो दिनों की छुट्टी से कर्मचारियों और छात्रों को आराम करने का अच्छा मौका मिलेगा।

इसके बाद 23 मार्च (सोमवार) को पंजाब सरकार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा और कई जगहों पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ये भी देखें :
लगातार तीन दिन की इन छुट्टियों से लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई के बीच थोड़ा आराम करने का मौका रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...