Punjab news : गुरदासपुर जिले के पुलिस सांझ केंद्रों की प्रभारी इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के खिलाफ सिटी पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इंदरबीर कौर पर वहां के पुलिस सांझ केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों से पैसे लेने का आरोप है।बता दें राज्य की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा लोगों से किया है। जिसके तहत पिछले कुछ दिनों में राज्य में कई तबादले हुए है तो वहीं भ्रष्ट अफसरों समेत विधायक पर भी कार्रवाई हुई है।
जबरन करती थी वसूली-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर सांझ केंद्र में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से जबरन वसूली करती थीं। मामला तब प्रकाश में आया जब एक पुलिस अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसमें तीन पीड़ितों ने बताया कि इंदरबीर कौर उन पर दबाव बनाकर उनसे जबरन वसूली करती थीं। शिकायत की प्रारंभिक जाँच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गिरफ्तार-
जांच के बाद, संबंधित विभाग की कार्यवाही में, गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप में इंदरबीर कौर को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंदरबीर कौर द्वारा पैसों की माँग और लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं। आगे की जांच जारी है।
बढ़ाया जाएगा कार्रवाई का दायरा-
माना जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के रैकेट में अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं या उन्हें दबाव में पैसे देने के लिए मजबूर किया गया होगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।
जनता की सुविधाओं से जुड़े हैं सांझ केंद्र-
पुलिस सांझ केंद्र जनता को एफआईआर की कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, पासपोर्ट रिपोर्ट जैसी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए हैं। ऐसे केंद्र के प्रभारी द्वारा भ्रष्टाचार पूरी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...