Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB NEWS : साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का DGP गौरव यादव ने किया उद्घाटन

October 11, 2024

PUNJAB NEWS : साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का DGP गौरव यादव ने किया उद्घाटन

पंजाब डेस्क। संगरूर जिले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सहित पुलिस बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं का डीजीपी गौरव यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में तैनात आईओ से संवाद किया और अपना फीडबैक दिया। संगरूर के पुलिस स्टेशन के दौरे के दौरान, धूरी के रहने वाले शिकायतकर्ता अशोक भंडारी ने भी डीजीपी से मुलाकात की और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी साइबर धोखाधड़ी के मामले को हल करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया।

⁠भंडारी से ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, लेकिन संगरूर साइबर टीम ने एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद 30 लाख रुपये की रिकवरी कर ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें