Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सामाजिक सेवा से जुड़ेंगे विद्यार्थी, मिलेंगे इंटर्नशिप के अवसर

November 21, 2026

सामाजिक सेवा से जुड़ेंगे विद्यार्थी, मिलेंगे इंटर्नशिप के अवसर

Punjab NGO Digitisation Mission to Give NGOs a Digital Identity : अमृतसर। पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा CityNeeds Innovations Pvt. Ltd. के सहयोग से शुरू किए गए पंजाब NGO डिजिटाइजेशन मिशन के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (DSSO), अमृतसर के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय 15 एनजीओ के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पंजाब भर में कार्यरत एनजीओ की एक विस्तृत डिजिटल डायरेक्टरी तैयार करना है, जिसके माध्यम से इन संस्थाओं के कार्यों, गतिविधियों, सेवाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को एक साझा डिजिटल मंच के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जा सके। इससे एनजीओ को अपनी पहचान मजबूत करने और सामाजिक सेवाओं का दायरा बढ़ाने में सहायता मिलेगी। बैठक का आयोजन एवं समन्वय जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी असीसइंदर सिंह की ओर से किया गया।

इस अवसर पर CityNeeds की टीम ने एनजीओ प्रतिनिधियों को मिशन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और इससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रोफाइल के माध्यम से संस्थाएं अपने कार्यों और उपलब्ध सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता, सरकारी विभागों तथा संभावित सहयोगी संस्थाओं तक पहुंचा सकेंगी। इससे भविष्य में फंडिंग और अन्य प्रकार का सहयोग प्राप्त करने के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। इस मिशन के तहत एनजीओ की डिजिटल ऑनबोर्डिंग, उनकी संस्थागत क्षमता के निर्माण और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध करवाने की योजना भी है, ताकि युवा सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। इस पहल का उद्देश्य पंजाब की सभी एनजीओ को एक साझा डिजिटल मंच पर लाकर उनकी पहचान, पहुंच और विश्वसनीयता को मजबूत करना है, ताकि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके योगदान को भी व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके। **पंजाब NGO डिजिटाइजेशन मिशन राज्य की एनजीओ को डिजिटल पहचान, फंडिंग और सहयोग के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।**

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें