Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; तस्कर गिरफ्तार

October 14, 2025

अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; तस्कर गिरफ्तार

Punjab Police : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार तस्करी से जुड़े एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि इस कार्रवाई में पुलिस ने थाना तरसिक्का के डेयरीवाल गांव निवासी अमरबीर सिंह उर्फ अमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी में 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। माना जा रहा है कि वह हथियारों की तस्करी के जरिए पंजाब में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले से ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अब अमरबीर सिंह से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा हथियारों की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस की टीमें अब इस गिरोह के अन्य गुर्गों और सप्लायरों की तलाश में जुट गई हैं।

अब तक कुल 9 पिस्तौल, .30 बोर के 101 कारतूस और 9 मिमी के 20 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में संगठित अपराध और सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें