Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police Constable Recruitment 2026: जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

June 16, 2026

Punjab Police Constable Recruitment 2026: जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती की घोषणा हुई है। बता दें कि पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी नई सूचनाओं और एडमिट कार्ड संबंधी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

3,298 पदों पर होगी भर्ती

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2026 में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,298 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें 2,522 पद जिला कैडर और 776 पद आर्म्ड कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन तिथि बढ़ने से बढ़ी उम्मीदवारों की संख्या

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, अभ्यर्थियों की मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए विभाग ने आवेदन पोर्टल को दोबारा खोलते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 मई 2026 कर दी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिससे प्रतियोगिता और अधिक कड़ी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

रीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से जुड़ी जानकारी विभाग की ओर से समय-समय पर जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें