Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम , BKI नेटवर्क से जुड़े 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद

August 19, 2025

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम , BKI नेटवर्क से जुड़े 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद

Jalandhar Counter Intelligence Team पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकवाद फैलाने की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। बता दें कि टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी से मिला सुराग

बता दें कि कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने राजस्थान से आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर उनके अन्य साथियों तक पुलिस पहुँच पाई। आरोपी विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मलेशिया भागने की कोशिश कर रहा था। जबकि जैक्सन को नकोदर से पकड़ा गया। इन्हीं गिरफ्तारियों की कड़ी से हथगोले बरामद हुए और एक संभावित बड़ी आतंकी वारदात को समय रहते रोक लिया गया।

कनाडा से मिल रहे थे आदेश

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूरा आतंकी मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई सरगना जीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर सक्रिय था। जांच में पता चला कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में आरोपी विश्वजीत और जैक्सन ने अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हथगोले हासिल किए थे।

डीजीपी ने खुलासा किया कि इन हथगोले में से एक का इस्तेमाल करीब 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर धमाका करने में किया गया था। इससे साफ है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

दर्ज हुई एफआईआर

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें