Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Power Cut: पंजाब में आज लंबा पावर कट, कई शहर और गांवों की बिजली रहेगी बंद

January 6, 2026

Punjab Power Cut: पंजाब में आज लंबा पावर कट, कई शहर और गांवों की बिजली रहेगी बंद

Punjab Power Cut: पंजाब के कई इलाकों में आज लंबा बिजली कट देखने को मिलेगा। राज्य बिजली विभाग ने विभिन्न फीडरों पर मेंटेनेंस और रिपेयर कार्यों के कारण पावर सप्लाई रोकने की जानकारी दी है। लोगों को लंबी अवधि तक बिजली न मिलने की संभावना है।

मोगा:

132 KV मोगा-1 फीडर के 11 KV F.C.I. फीडर में अधूरे काम को पूरा करने के लिए आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पावर बंद रहेगा। इसी समय 11 KV ज़ीरा रोड, 11 KV दत्त रोड और 11 KV साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर फीडरों की सप्लाई भी बंद रहेगी।

एसडीओ जगसीर सिंह और जेई राजिंदर सिंह विरदी के मुताबिक, इससे प्रभावित इलाकों में जीरा रोड, सोढ़ी नगर, जी.टी. रोड वी-मार्ट साइड, भगत सिंह कालोनी, लाल सिंह वाली गली, दत्त रोड सिविल लाइन, जेल, मैजेस्टिक रोड, जंडू वाली गली, कबाड़ मार्केट, एफसीआई रोड, नगर सुधार ट्रस्ट मार्केट, सेशन कोर्ट, अजीत नगर, जुझार नगर और मनचंदा कालोनी आदि शामिल हैं।

नूरपुरबेदी:

132 KV श्री आनंदपुर साहिब से नूरपुरबेदी आने वाली 66 KV लाइन में अर्जेंट रिपेयर के कारण, नूरपुरबेदी, नलहोटी और बजरूर ग्रिड के तहत आने वाले 138 गांवों में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। पावरकॉम के अधिकारी ने चेताया है कि काम की प्रकृति के कारण बिजली बंद होने का समय बदल सकता है।

नवांशहर:

132 KV सब-स्टेशन नवांशहर से चलने वाला 11 KV बरनाला UPS फीडर मेंटेनेंस के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। प्रभावित गांवों में बरनाला कलां, सलोह, पुन्नू मजारा, जेठू मजारा, चूहड़पुर, सोना, बघौरा, रुड़कीखास और सिंबली शामिल हैं।

हरियाणा से जुड़े फीडर:

66 KV हरियाणा से चलने वाले 11 KV जनौरी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जरूरी रिपेयर कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। 220 KV सब-स्टेशन माहिलपुर के 11 KV पलड़ी फीडर में रिपेयर के कारण पथराला, भरता, गणेशपुर, नांगल और खेड़ा गांवों की सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें: Gurdaspur में पूर्व सरपंच ने रेस्टोरेंट में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ज़ीरकपुर:

66 KV भबात और 66 KV रामगढ़ भूड़ा ग्रिड के सभी 11 KV फीडरों में तारों की रिपेयर के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में रामगढ़ भूड़ा, लोगढ़, VIP रोड, भबात, नाभा, सिंहपुरा, शताबगढ़, छत, रामपुर कलां, दयालपुरा, नगला रोड और चंडीगढ़ रोड शामिल हैं।

बिजली विभाग ने जनता से अपील की है कि वह आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और घर व व्यवसायों में अतिरिक्त बिजली संसाधनों का प्रबंध कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें