Punjab Weather 11 June : कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पंजाब के लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और कुछ इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 14 जून तक राज्य में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। मोहाली में बुधवार को बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
हालांकि तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और शहीद भगत सिंह नगर सहित कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की गई है।
ये भी पढ़ें:
अगले तीन दिनों का संभावित मौसम
12 जून: पूरे पंजाब में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ इलाकों में यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।
13 जून: राज्य के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
14 जून: कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव फिलहाल गर्मी से राहत देने वाला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
मेष: दिन शुभ रहेगा...