Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: बढ़ती ठंड ने ली तीन की मौत, आने वाले दिनों में पड़ेगी भारी बारिश, जानें किस शहर में कितना है तापमान

January 7, 2024

Punjab Weather: बढ़ती ठंड ने ली तीन की मौत, आने वाले दिनों में पड़ेगी भारी बारिश, जानें किस शहर में कितना है तापमान

कड़ाके की ठंड से अभी छुटकारा नहीं होने वाला। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली दिनों में भी धुप तो निकलेगी लेकिन सुबह और शाम में ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। पुंजाब में बढ़ती ठंड की वजह से बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गवई है। दरअसल, धुंध के कारण पटियाला में दो और मोहाली मेंं एक व्यक्ति की मौत हो गई है।ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही पंजाब में कोहरे व शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर व संगरूर में मध्यरात्रि से ही कोहरा छा चुका था।

पंजाब में शनिवार को करीब दो घंटे धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। अमृतसर 9.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा पड़ने व कोल्ड डे रहने की भविष्यवाणी की है।

वहीं सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद न्यूनतम तापमान के भी सामान्य से नीचे आने की संभावना है। जबकि अभी तक पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक ही बना है। शनिवार को न्यूनतम पारे में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

शनिवार को अमृतसर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं लुधियाना का तापमान 13.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे, पटियाला का पारा 13.3 डिग्री रहा और यह सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रहा। बठिंडा का पारा 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से सबसे ज्यादा 11.2 डिग्री नीचे रहा। पठानकोट का 12.7, गुरदासपुर का 9.5 डिग्री रहा। सबसे अधिक 14.6 डिग्री समराला का रहा। इसी के साथ चलिए आपको कुछ जगहों के तापमान का बारे में बताते हैं जहां अभी तक पंजाब में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

सबसे कम 5.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान-गुरदासपुर
अमृतसर-5.9
लुधियाना-6.8
पटियाला-6.3
बठिंडा-6.4
फरीदकोट-8.3

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें