Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट; पढ़ें IMD की Update

August 1, 2026

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट; पढ़ें IMD की Update

Punjab Weather Update 1 Aug: पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बता दें कि आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में येलो अलर्ट जारी है। यहां भी कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

2 अगस्त को इन जिलों में रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :

3 अगस्त को बढ़ेगा बारिश का दायरा

3 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

4 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली में येलो अलर्ट रहेगा। इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें :

 

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज बारिश और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें