Punjab Weather Update 10 June : पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि 11 जून से मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन के सबसे अधिक तापमानों में से एक माना जा रहा है।
राजस्थान के पास स्थित पंजाब के जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज गर्मी रहेगी और मौसम सूखा बना रहेगा।
ये भी पढ़ें:
11 जून से मौसम बदलेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। इसके कारण पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मानसून फिलहाल पंजाब से दूर है, लेकिन अनुमान है कि जून के अंतिम सप्ताह तक इसकी एंट्री हो सकती है। मानसून की प्रगति आने वाले दिनों के मौसमीय बदलावों पर निर्भर करेगी।
अगले दिनों का संभावित मौसम
11 जून
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण और मध्य पंजाब के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हो सकती है।
12 जून
राज्य के कई जिलों में मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज आंधी चलने तथा ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें:
इसके अलावा, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी में जरूरी सावधानी बरतें। साथ ही बारिश, आंधी या बिजली गिरने के समय खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...