Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 17 अगस्त तक बरसेंगे बादल; इन जिलों में येलो अलर्ट

August 12, 2026

Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 17 अगस्त तक बरसेंगे बादल; इन जिलों में येलो अलर्ट

Punjab Weather Update 12 August : पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को पठानकोट में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 17 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 29.4 डिग्री रहा।

पठानकोट में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले दिन पठानकोट, मोहाली और रूपनगर में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश पठानकोट के थीन बांध इलाके में 46 मिमी दर्ज की गई। KVK पठानकोट में 18 मिमी, रूपनगर के भाखड़ा बांध इलाके में 5.5 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश हुई।

मॉनसून और कम दबाव का असर

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, पंजाब में मॉनसून की ट्रफ सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर आ रही हैं। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है। इसका असर कम हुआ है, लेकिन मॉनसून ट्रफ और कम दबाव के कारण पंजाब में बारिश अभी जारी रहने की उम्मीद है।

13 अगस्त को सभी जिलों में बारिश के आसार

13 अगस्त को पंजाब के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

14 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, मानसा और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

15 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट रहेगा। यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश और बादलों का मौसम बना रह सकता है। लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें