Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने बदली करवट… इन 8 ज़िलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी, पढ़ें वेअथेर अपडेट

June 19, 2026

Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने बदली करवट… इन 8 ज़िलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी, पढ़ें वेअथेर अपडेट

Punjab Weather Update 19 June : पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा जिलों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज़ हवाएं चलने और आंधी आने की भी संभावना है। साथ ही, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

वहीं अगर चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

अगले तीन दिनों का संभावित मौसम

20 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब में बारिश व गरज-चमक की संभावना है।

21 जून: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है। जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, नवांशहर, पटियाला, मोहाली, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा सहित कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

22 जून:पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में फिर से आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें