Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : पंजाब में मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 22, 2026

Punjab Weather : पंजाब में मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update 22 August: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई दूसरे इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

चंडीगढ़ में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शहर में एक-दो बार तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अब तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मानसून और मौसम में बदलाव का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर के ऊपर से गुजर रही है। इसकी वजह से पंजाब में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम का असर पंजाब में भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते 22 अगस्त को पंजाब के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। 22 अगस्त को चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी

उमस और गर्मी की वजह से पंजाब में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। 21 अगस्त की रात 10:43 बजे राज्य में बिजली की मांग 13,046 मेगावाट तक पहुंच गई। पंजाब ने खुद 5,023 मेगावाट बिजली बनाई, जबकि करीब 8,018 मेगावाट बिजली नेशनल ग्रिड से ली गई।

इस दौरान बिजली ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.03 हर्ट्ज रही। पंजाब ने तय मात्रा से करीब 39 मेगावाट ज्यादा बिजली का इस्तेमाल किया। बता दें कि अगले एक-दो दिनों में पंजाब में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें