Punjab Weather Update: पंजाब में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरत न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचें।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों, शहरों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा तेज हवाओं और आंधी के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कई जिलों में हुई बारिश, अबोहर में सबसे ज्यादा बरसे बादल
पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी भी देखने को मिली। फाजिल्का जिले के अबोहर में सबसे अधिक 15.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
ये भी पढ़ें :
इसके अलावा गुरदासपुर में 15.4 मिमी, श्री मुक्तसर साहिब में 14 मिमी, होशियारपुर में 13 मिमी, रूपनगर के भाखड़ा बांध क्षेत्र में 12.5 मिमी और एसबीएस नगर के बल्लोवाल सौंखरी में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में 11.6 मिमी, फिरोजपुर में 9 मिमी और लुधियाना में 7.4 मिमी बारिश हुई।
जलभराव और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते पंजाब के निचले इलाकों में जलभराव की संभावना जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों पर जाने से बचें और बिजली गिरने या तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
प्रशासन ने भी सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...