Punjab Weather Update 29 April : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को तेज़ गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बीते दिन हुई बारिश और तेज़ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि फ़ाज़िल्का में सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफ़ान की संभावना है। इसके चलते कुछ इलाकों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है। यह बदला हुआ मौसम 1 मई को थोड़े विराम के साथ 3 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
ये भी पढ़ें:
इन जिलों में विशेष चेतावनी
राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाओं और बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।
तापमान में आई भारी गिरावट
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कई जिलों में तापमान 6 से 9 डिग्री तक नीचे आया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। फरीदकोट, मोहाली और रूपनगर जैसे इलाकों में भी पारा नीचे गिरा है।
ये भी पढ़ें:
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 29 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल से 3 मई तक भी छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट संभव है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...