Punjab Weather Update: पंजाब में इस समय मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी जैसी स्थिति बन रही है। कई शहरों में लोगों ने दोपहर के समय पंखों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
गुरदासपुर सबसे गर्म
राज्य में गुरदासपुर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से ऊपर है। अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।
ये भी पढ़ें :
तेज हवाओं का असर
कई क्षेत्रों में दिन के समय तेज हवाएं चल रही हैं। मोहाली में पहले 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की गई थीं। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। हवा में धूल बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सीमित प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 6 मार्च को दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों पर इसका खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश या आंधी-तूफान के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें :
विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में स्थिरता रहने की संभावना है। लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...