Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में तेजी से बदल रहा मौसम… सुबह-शाम हल्की ठंड; जानें लेटेस्ट अपडेट

February 28, 2026

Punjab Weather: पंजाब में तेजी से बदल रहा मौसम… सुबह-शाम हल्की ठंड; जानें लेटेस्ट अपडेट

Punjab Weather Update: पंजाब में इन दिनों धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ गया है और मौसम में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। ये हवाएं अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती हैं, जिससे दोपहर की तीखी गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़ें :

जेट स्ट्रीम और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

उत्तर भारत के ऊपरी वायुमंडल में करीब 12–13 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं सक्रिय हैं, जिन्हें जेट स्ट्रीम कहा जाता है। इनकी गति लगभग 110 नॉट्स यानी करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई है।

इसके साथ ही उत्तरी भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 5–6 किलोमीटर की ऊंचाई पर असर डाल रहा है। 2 मार्च 2026 की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को प्रभावित कर सकता है। इससे वहां वर्षा या बर्फबारी की संभावना बन सकती है।

5 मार्च तक का पूर्वानुमान

दिन में तेज धूप: राज्य में आगामी दिनों में बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, इसलिए लोगों को धूप से बचाव की सलाह दी गई है।

सुबह-शाम हल्की ठंड: न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। यह 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें :

अगले सात दिनों में तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें