Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई इलाकों में विज़िबिलिटी हुई जीरो, जानें मौसम का हाल

January 7, 2026

Punjab Weather: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई इलाकों में विज़िबिलिटी हुई जीरो, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में बुधवार को मौसम का मिज़ाज बेहद सर्द रहने वाला है। राज्य के सभी जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका है, जबकि चार जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में दिनभर ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़ें : ICC की बांग्लादेश को दो टूक, मैच खेलने भारत जाओ नहीं तो…

कई इलाकों में विज़िबिलिटी बेहद कम

कोहरे का असर इतना ज्यादा रहा कि अमृतसर और हलवारा में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बल्लोवाल सौंखरी में विज़िबिलिटी केवल 10 मीटर रही, जबकि बठिंडा में यह 150 मीटर दर्ज की गई।

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और मोहाली समेत आसपास के जिलों में ठंडा दिन रहने के आसार हैं।

चंडीगढ़ और रूपनगर में तापमान में तेज गिरावट

अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंडीगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान 5.3 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रूपनगर में 6.2 डिग्री और होशियारपुर में 4.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम तापमान 11.2 से 19.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अमृतसर में यह 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Watch Video : ਪੰਜਾਬ ”ਚ ਹੋਰ ਡਿੱਗੇਗਾ ਪਾਰਾ, 3 ਦਿਨ ਲਈ Cold Day ਦਾ Alert

अगले तीन दिन भी ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

8 जनवरी: कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में कोहरा बहुत घना हो सकता है।
9 और 10 जनवरी: अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर समेत कई जिलों में कोहरे का असर बना रहेगा। इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें