Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बारिश, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

April 8, 2026

Punjab Weather: पंजाब में बारिश, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab Weather Update : पंजाब में इस बार अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने ठंडी हवाओं और बीच-बीच में हो रही बारिश ने तापमान को काफी नीचे ला दिया है, जिससे लोगों को फरवरी जैसी सर्दी महसूस हो रही है। हाल ही में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से काफी कम है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसी के चलते ‘ऑरेंज अलर्ट’ लागू किया गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान लगभग 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिहाज से कम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

पूरे दिन बिगड़ा रह सकता है मौसम

बता दें कि सुबह से शाम तक कई जिलों में मौसम के खराब रहने के आसार हैं। संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना और राजपुरा जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

मानसा, बरनाला, बठिंडा और चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मोगा, जालंधर, कपूरथला और नवांशहर जैसे इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और बठिंडा समेत कई अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें