Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में फिर सताने लगी भीषण गर्मी! जानिए कब मिलेगी राहत?

July 27, 2025

Punjab Weather: पंजाब में फिर सताने लगी भीषण गर्मी! जानिए कब मिलेगी राहत?

Punjab Weather Update : पंजाब में इस समय मौसम सामान्य बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए राज्य में कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

27 जुलाई तक उमस भरी गर्मी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक राज्य में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। इसके बाद, 28 जुलाई से 30 जुलाई के बीच पंजाब में मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

जुलाई में कमज़ोर रहा मानसून, बारिश में 14% की कमी

जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश के संकेतों के बाद, 7 जुलाई के बाद से मानसून कमजोर पड़ा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 26 जुलाई तक पंजाब में केवल 115.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में औसतन 134.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। यह सामान्य से 14% कम है।

शनिवार को कुछ जिलों में हुई हल्की बारिश

पंजाब के कुछ जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली।

विशेषकर:

–एसबीएस नगर में 10.8 मिमी
–फिरोजपुर में 7.5 मिमी
–मोगा में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
–वहीं अन्य जिलों में गर्मी और उमस का प्रभाव दिनभर बना रहा।

किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश की अनियमितता के चलते कृषि कार्यों पर असर पड़ रहा है। खेतों में नमी की कमी और मौसम की अनिश्चितता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो खरीफ की फसलों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें