Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 अक्टूबर को अमृतसर में होगी 5 किलोमीटर पंजाब यूथ रन मैराथन: गुरप्रताप सिंह संधू

October 9, 2026

11 अक्टूबर को अमृतसर में होगी 5 किलोमीटर पंजाब यूथ रन मैराथन: गुरप्रताप सिंह संधू

अमृतसर: युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने तथा नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर को अमृतसर में 5 किलोमीटर की पंजाब यूथ रन मैराथन आयोजित की जा रही है।

मैराथन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला योजना समिति, अमृतसर के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू ने बताया कि मैराथन 11 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रंजीत एवेन्यू स्थित होटल एच.के. क्लार्क के नजदीक टी-पॉइंट से शुरू होगी। इसका रूट कचहरी चौक, कैंट चौक, हरतेज अस्पताल और पुरानी पुलिस चौकी, सी-ब्लॉक से होते हुए वापस होटल एच.के. क्लार्क के नजदीक टी-पॉइंट पर समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि मैराथन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों का पंजीकरण स्कैनिंग के माध्यम से किया जाएगा और उन्हें टी-शर्ट दी जाएंगी। मैराथन पूरी करने वाले प्रतिभागियों को पदक भी प्रदान किए जाएंगे, जबकि विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू ने कहा कि पंजाब यूथ रन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की असली ताकत उसके युवा हैं और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर ही राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ रन के माध्यम से फिटनेस, खेलों और नशा विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने अमृतसर के युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से अपील की कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें