फगवाड़ा: थाना सिटी पुलिस ने एक विदेशी लड़की के साथ शादी करके धोखा देने वाले गायक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुआ गायक हसन मानक है। फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सिंगर को पकड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसपर पत्नी से धोखाधड़ी करने का आरोप है। फगवाड़ा पुलिस ने सिंगर हसन खान उर्फ हसन मानक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि गायक के खिलाफ 30 मई 2025 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया।
जहां, से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी गायक की पहली पत्नी परविंदर कौर की शिकायत पर हुई है। परविंदर कौर ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि गायक ने धोखे से दूसरी शादी की और उसके सोने के गहने हड़प लिए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर 30 मई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस ने तब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बाद में, कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने का भी आदेश जारी किया था।
ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...