Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raghav Chadha ने शीतकालीन सत्र में उठाए आम नागरिकों के मुद्दे, कहा: ‘संसद आपके पैसे से चलती है’

December 22, 2025

Raghav Chadha ने शीतकालीन सत्र में उठाए आम नागरिकों के मुद्दे, कहा: ‘संसद आपके पैसे से चलती है’

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में जोर देकर कहा कि सांसदों का काम जनता की आवाज को प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने शीतकालीन सत्र में कई ऐसे मुद्दे उठाए जो सीधे आम नागरिकों की जिंदगी से जुड़े हैं।

चड्ढा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने संसद में गिग वर्कर्स के लिए उचित वेतन और सम्मान, डिजिटल क्रिएटर्स पर बढ़ रहे मनमाने कॉपीराइट स्ट्राइक, और टोल प्लाजा पर कथित शोषण जैसे मुद्दों को उठाया।

पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी जोर

सांसद ने देश में घटते भूजल स्तर को लेकर चिंता व्यक्त की और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों द्वारा दावों को खारिज करने की प्रथा पर भी सवाल उठाए।

आर्थिक सुधारों और निवेश को लेकर सुझाव

उन्होंने कैपिटल गेन्स टैक्स में कटौती, घरेलू निवेशकों के लिए बेहतर प्रोत्साहन, टोकनाइजेशन बिल और GST के अधूरे युक्तिकरण के विषय पर भी संसद में चर्चा की।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Weather: कश्मीर में ठंड का कहर शुरू, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

‘संसद आपके पैसे से चलती है’

राघव चड्ढा ने कहा, “संसद भारतीय टैक्सपेयर्स के पैसे से चलती है। हम आपके प्रति जवाबदेह हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि संसद वह मंच है जहां आम लोग अपनी बात रख सकते हैं और अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं।

जनता के मुद्दों पर लगातार सक्रिय

यह पहली बार नहीं है जब चड्ढा ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए हों। वे लगातार मजदूरों, उपभोक्ताओं और निवेशकों के हित में आवाज उठाते रहे हैं, चाहे संसद के अंदर हो या बाहर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें