चंडीगढ़: पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। उनका यह दौरा राज्य में राहत कार्यों की समीक्षा और पीड़ितों से मिलने के लिए अहम माना जा रहा है।
राहुल गांधी का कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे रामदास क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं समझेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर भी जाएंगे, जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों में लगे लोगों से बातचीत करने की संभावना है।
पंजाब में बाढ़ का असर
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण पंजाब के 23 जिलों में व्यापक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से हजारों गांवों में तबाही हुई है और किसानों की लाखों हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है और राहत कार्य जारी हैं।
प्रधानमंत्री का हालिया दौरा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में पंजाब का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अधिकारी और बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
ये भी पढ़ें: जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...