Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

September 19, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के करीब 8 जिलों में आज बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि, इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। कल से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम में बदलाव की एक प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव वाला क्षेत्र है। यह सिस्टम थाईलैंड को पार कर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है और इसका प्रभाव ओडिशा तक देखा जा रहा है।

वहीं, राजस्थान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की स्थिति बन रही है। इसके कारण हवा के नीचे की ओर आने की प्रक्रिया बढ़ती है, जिसे मौसम विज्ञान में सब्सिडेंस कहा जाता है। इससे बादलों के बनने की संभावना कम होती है और आसमान साफ होने लगता है।

ये भी पढ़ें…

पंजाब में बारिश के बाद साफ होगा मौसम

मौसम से जुड़े अन्य सिस्टम भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की स्थिति में हैं। सौराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव भी कम होने की संभावना है।

इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पंजाब में बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ होने लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें