Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस की जीत पर Raja Warring ने हिमाचल वासियों को दी बधाई, बोले-कांग्रेस का झंडा बुलंद

December 9, 2022

कांग्रेस की जीत पर Raja Warring ने हिमाचल वासियों को दी बधाई, बोले-कांग्रेस का झंडा बुलंद

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हिमाचल में हुई कांग्रेस की जीत पर हिमाचल वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, हिमाचल हमारा पड़ोसी राज्य है। पंजाब का असर हिमाचल एवं हिमाचल का असर पंजाब में रहता है लेकिन मैं हिमाचल कांग्रेस एवं हिमाचल वासियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कांग्रेस का झंडा बुलंद किया।

उन्होंने कहा किसी ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना भी देखा यह उनके मुंह पर भी थप्पड़ है कि आप भारत को कांग्रेस मुक्त नही कर सकते। हिमाचल में एक फीसदी से कम वोट शेयर आम आदमी पार्टी को मिला जबकि नोटा को 6 फीसदी वोट हासिल हुआ। गुजरात मे आम आदमी पार्टी की 128 सीटों पर जमानत जब्त हुई। अरविंद केजरीवाल जो कहते थे कि कांग्रेस को गुजरात मे 5 सीट से अधिक नही मिलेगी उनका अहंकार भी टूटा है।

पंजाबी बिगडी कानूनी व्यवस्था के चलते विदेशों के रुख कर रहे है। फरवरी 2023 तक पासपोर्ट रिन्यूअल की डेट नही मिल रही। 2 करोड़ एक महीने का सोशल मीडिया ऐड पर पंजाब सरकसर ने खर्च किया। इसमें 1 करोड़ 58 लाख रुपए गुजरात में विज्ञापन पर खर्च हुए। गिद्दड़बाहा के नजदीक बने मोहल्ला क्लिनिक में ताला लगा हुआ है। आज जो हुआ वह किसी सरकार में नही हुआ। आज जलंधर में कई लोगो को बेघर कर दिया गया। बुल्डोजर चला कर घर गिरा दिए गए।

राजा वेडिंग ने कहा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें पुलिस वाला गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया जा रहा है। हमारे कौंसलरों को नजरबंद किया गया। 12 साल से ज्यादा अगर कोई सरकारी जमीन पर बैठा है तो हमारा एक्ट बना हुआ है कि कलक्टर रेट पर उसे उस जगह का मालिकाना हक दिया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें