Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्राईडेंट के संस्थापक राजिंदर गुप्ता व वरिंदर गुप्ता ने दी माता माया देवी को मुखागिन, हर आंख हुई नम

July 25, 2023

ट्राईडेंट के संस्थापक राजिंदर गुप्ता व वरिंदर गुप्ता ने दी माता माया देवी को मुखागिन, हर आंख हुई नम

बरनाला: ट्राईडेंट के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता जी के माता माया देवी जी के निधन पर हर आंख नम हो गयी। मंगलवार सुबह माया देवी जी ने आख़िरी सांस ली और देर शाम लुधियाना में शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां सैंकडो लोगों ने पहुंचकर माया देवी जी के अंतिम दर्शन किए और सभी ने राजिंदर गुप्ता व उनके परिवार से दुख जताया। माया देवी जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए किचलू नगर में घर में रखा गया जहां सभी ने अंतिम दर्शन किए और फिर शव यात्रा किचलू नगर से शुरू होकर केवीएम स्कूल (लुधियाना)के पीछे बने श्मशानघाट पहुंची, जहां पर पद्मश्री राजिंदर गुप्ता व वरिंदर गुप्ता चेयरमैन अाईअोएल ने अपनी माता को मुखागिन दी। इस दौरान पद्मश्री राजिंदर गुप्ता जी की पत्नी मधु गुप्ता, बेटे व ट्राईडेंट के एमडी अभिषेक गुप्ता समेत समूचा परिवार हाजिर था। राजिंदर गुप्ता जी ने बताया कि उनकी माता काफी समय से बीमार चल रही थी और मंगलवार को उन्होंने आख़िरी सांस ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें