Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवनीत बिट्टू ने CM मान और राजा वड़िंग पर साधा निशाना, बोले- ऑपरेशन सिंदूर और शहीदों की विधवाओं का किया अपमान

June 4, 2025

रवनीत बिट्टू ने CM मान और राजा वड़िंग पर साधा निशाना, बोले- ऑपरेशन सिंदूर और शहीदों की विधवाओं का किया अपमान

Ravneet Bittu: केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाने और पहलगाम नरसंहार में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक तीखे शब्दों वाले वीडियो बयान में बिट्टू ने इसे एक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर ‘सस्ती राजनीतिक टिप्पणी’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘मुङो उम्मीद नहीं थी कि भगवंत मान इतना नीचे गिर जाएंगे कि पहलगाम की विधवाओं का मजाक वन नेशन, वन हसबैंड जैसे घिटया शब्दों से उड़ाएंगे।’ यह टिप्पणी भगवंत मान द्वारा मीडिया से बातचीत के दौरान किए गए एक विवादास्पद बयान पर आधारित थी, जिसमें उन्होंने भारत की ओर से सीमा पार आतंकवाद के जवाब में की गई गुप्त ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई का मजाक उड़ाया था।

बिट्टू ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर सेना की बहादुरी को राजनीतिक रंग देने और शहीदों तथा उनके परिवारों की कुर्बानियों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना ने सराहनीय कार्रवाई की, लेकिन उन्हें हरी झंडी देने का फैसला प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने लिया-एक ऐसे नेता पर जिसे पूरा देश भरोसा करता है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें