Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भैणी साहिब में नतमस्तक हुए सचिन पायलट, समाज के योगदान को सराहा

October 18, 2026

भैणी साहिब में नतमस्तक हुए सचिन पायलट, समाज के योगदान को सराहा

Sachin Pilot Praises Namdhari Community’s Contribution : लुधियाना। गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब में सतगुरु उदय सिंह की उपस्थिति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने देश की आजादी और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में नामधारी समुदाय के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश को आजाद कराने में नामधारी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि नामधारी समाज ने भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत को संरक्षित किया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि सतगुरु जी की कृपा से जहां नामधारी सीड्स का कृषि को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान है, वहीं हॉकी और फुटबॉल की नामधारी टीम की दुनिया में एक अलग पहचान है।

महापौर इंद्रजीत कौर ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर जाने से मन की शांति मिलती है। सतगुरु उदय सिंह, सांसद अमर सिंह, सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, भारत भूषण आशु, सिमरनजीत बैंस, विजय इंदर सिंगला, मालकित दाखा, नवतेज चीमा, मोहम्मद सादिक और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। बलविंदर झाल ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर माता गुरशरण कौर जी, संत जगतर सिंह, सेवक कर्तार सिंह, सेवक आसा सिंह मान और प्रेस सचिव लखवीर बडोवाल भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें