Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों से मोटर तार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने कबाड़ी समेत 4 आरोपी किए गिरफ्तार

August 12, 2026

खेतों से मोटर तार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने कबाड़ी समेत 4 आरोपी किए गिरफ्तार

संगरूर: रणीके पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों के खेतों से मोटर की तार चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर धूरी DSP गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से रणीके पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों के खेतों से मोटर की तार चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने नट गांव के 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोग आसपास के खेतों से मोटर की तार चोरी करते थे। पूछताछ के दौरान उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने जब आरोपियों से चोरी की गई तार को बेचने के संबंध में पूछताछ की तो बदरुख निवासी एक कबाड़ी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उक्त कबाड़ी को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।

DSP गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कबाड़ के कारोबार से जुड़े लोगों से अपील की कि उनके पास बिक्री के लिए आने वाले सामान की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करें। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर चोरी का सामान खरीदता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: Sangrur (Sangrur)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें