Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगरूर पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

October 5, 2024

संगरूर पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

संगरूर: एसएसपी सरताज सिंह चहल ने प्रैस कान्फ्रैंस कर प्रेंस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम के अनुसार 23.09.24 को संगरूर में मोटरसाइकिल सवार 02 नौजवानों द्वारा स्कूटी पर सवार गुरमेल कौर प}ी मलकीत सिंह निवासी अफसर कालोनी संगरूर के गले में पहनी सोने की चैन को लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। गुरमेल कौर द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 2 अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया था। इस लुट की वारदात को ट्रेस करने के लिए कप्तान पुलिस (इन्वेस्टीगेशन) संगरूर की निगरानी में उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) संगरूर की अगुवाई में सी.आई.ए. की टीमें बना कर टैक्निकल तरीके से जांच को अमल में लाते हुए 2 अक्तुबर को दोषी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन निवासी नई आबादी ,बौडां गेट, नाभा जिला पटियाला और असर्फ मुहंमद उर्फ आसिफ निवासी करतारपुरा मुहला, नाभा जिला पटियाला पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिए गया है। उन्होंने जो भी समान वारदात के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर संगरूर और नाभा में लूट की 2 गोलड की चैन, सोना(वजन 15.7 ग्राम और 12.3 ग्राम) कुल 28 ग्राम सोना बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला कि हरमनजीत सिंह पर पहले भी 07 मुकदमें दर्ज है, और अपने नए बनाए दोस्त अशरफ मुहंमद को अपने साथ मिला कर पिछले कुछ दिनों से संगरूर और नाभा में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जिस संबंध में मुकदमे दर्ज करके रजिस्टर हुए जो ट्रेस किए गए है। दोषियों को पुलिस रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें