लुधियाना: जनरल हाऊस की मीटिंग से पहले ही नगर निगम की अलग-अलग सफाई कर्मचारी यूनियनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। निगर निगम व सरकार की धक्केशाही के विरोध में रेहड़ों को साथ लेकर पहुंचे मुलाजिमों ने जनरल हाऊस की मीटिंग से करीब पौणा घंटा पहले गेट के बाहर धरना लगा दिया, जिससे आवाजाई पूरी तरह से प्रभावति रही। सरकार व मेयर के खिलाफ हुई नारेबाजी के बीच मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर की गाड़ियों को अंदर आने दिया गया।
न्यू वाल्मीकि एकता संघ के प्रधान ओम पाल चंडालियां की अगुवाई में धरना प्रदर्शन 4 बजे तक जारी रहा। हालांकि मीटिंग से पहले मेयर, निगम कमिश्नर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, विधायकों की मौजूदगी में प्रदर्शन कर रहे यूनियनों के सदस्यों के साथ मीटिंग की गई और मंत्री के साथ मीटिंग का हवाला देकर धरना खत्म करने को कहा। न्यू वाल्मीकि एकता संघ के प्रधान ओम पाल चंडालिया, चौधरी यशपाल ने कहा कि सरकार द्वारा उनके साथ धक्केशाही की जा रही है।
मीटिंग में उनसे कहा गया कि कूड़ा कलैक्शन को लेकर जो यह प्रोजैक्ट लगाया जा रहा है। इससे वह डं¨पग प्वाइंट से कूड़ा उठाएंगे और जहां पर कूड़ा कलैक्ट नहीं किया जाता, वहां से भी कूड़ा कलैक्ट करेंगे। इस पर यूनियन नेताओं ने कहा कि वह प्राइवेट कंपनी को किसी भी हाल में कूड़ा कलैक्ट करने नहीं देंगे। इसलिए सफाई को लेकर करीब 1200 करोड़ की लागत का लगाया जा रहा टैंडर होल्ड कर लिया जाए। इसके बावजूद आज हाऊस की मीटिंग में इसे पास कर दिया गया। मंगलवार को मंत्री के साथ मीटिंग करवाने का आश्वासन दिया गया है।
वहीं नगर निगम कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन नरेश धींगान ने कहा कि निगम मुलाजिमों के साथ सरकार पूरी तरह से धक्केशाही पर उतारी हुई है। उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। मीटिंग शुरू होने से पहले ही सफाई के लिए लगाए जा रहे टैंडर को रोकने के लिए कहा गया था, परंतु बाद में पता चला कि धक्के से इस प्रस्ताव को पास किया गया है, जबकि विपक्षी पार्टियों ने इस बात का कड़ा विरोध जताया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...