Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिचार्ज के बहाने क्यूआर कोड से किया स्कैन, खाते से उड़े 3.90 लाख रुपए

April 29, 2025

रिचार्ज के बहाने क्यूआर कोड से किया स्कैन, खाते से उड़े 3.90 लाख रुपए

चंडीगढ़: सैक्टर-40 निवासी ओमप्रकाश के खाते से साइबर ठगों ने 3 लाख 90 हजार रु पए उड़ा लिए। पीड़ित ने हॉटस्टार चैनल के रिचार्ज के लिए गूगल पर सर्च कर एक नंबर से संपर्क किया था। रिचार्ज के लिए भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उनके खाते से भारी रकम गूगल पे के जरिए निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर साइबर सेल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके टीवी स्क्रीन पर हॉटस्टार चैनल के रिचार्ज के लिए 149 रु पये का मैसेज आया था। चैनल चालू करने के प्रयास में उन्होंने गूगल पर हॉटस्टार का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले ने उन्हें एक क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन कर 149 रु पए का भुगतान करने को कहा।

ओमप्रकाश ने जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया, उनके खाते से गूगल पे के माध्यम से एक के बाद एक कई ट्रांजेक्शनों में कुल 3.90 लाख रु पए निकल गए। जब उन्हें मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आए, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत अपने बैंक को फोन कर खाता फ्रीज करवाया और साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ठगों के बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्शन डिटेल के माध्यम से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मोबाइल नंबर और गूगल सर्च में दिखने वाले फर्जी कस्टमर केयर नंबर के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें