Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक आज, राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

June 30, 2025

शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक आज, राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

Shiromani Akali Dal: चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) द्वारा गठित 31 सदस्यीय कोर कमेटी की पहली बैठक आज दोपहर 2 बजे पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में होने वाली यह बैठक राजनीतिक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

-शिरोमणि अकाली दल की कौर कमेटी

दो दिन पहले घोषित की गई इस कोर कमेटी में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे पार्टी में ताजगी और संतुलन दोनों लाने का प्रयास किया गया है। यह कमेटी पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई के रूप में काम करेगी, जो न केवल चुनावी रणनीतियों पर नजर रखेगी, बल्कि संगठनात्मक बदलावों और जनसंवाद कार्यक्रमों पर भी दिशा तय करेगी।

Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal

-राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

बैठक में संभावित रूप से पंजाब में अकाली दल की राजनीतिक स्थिति, किसान आंदोलन के बाद पार्टी की छवि, विपक्षी दलों के साथ संबंध, और आगामी निकाय चुनावों की तैयारी जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें