Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका

June 30, 2024

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका

अमृतसर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। पत्रकारों से बातचीत के बाद हरसिमरत कौर बादल ने एक ही निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार एक ही पार्टी को जीत दिलाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और साथ ही मतदाताओं का भी आभार जताया जिन्होंने लगातार चौथी बार उन पर अपना विश्वास जताया।

राज्य में नशे के बढ़ते चलन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। हरसिमरत बादल ने राज्य सरकार द्वारा 1800 करोड़ का एक और कर्ज लेने पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने राज्य की हालत और खराब कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें