Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में शिवसेना नेता पर हुआ जानलेवा हमला, समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया धरना प्रदर्शन

October 1, 2024

लुधियाना में शिवसेना नेता पर हुआ जानलेवा हमला, समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया धरना प्रदर्शन

लुधियाना: लुधियाना में देर रात शिवसेना के युवा जिला अध्यक्ष के साथ हुई छीना-झपटी व मारपीट की घटना के बाद गुस्साए शिवसेना नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज सलेम टाबरी थाने का घेराव किया। शिवसेना नेताओं ने थाने के बाहर सड़क पर बैठकर धरना दिया और विरोध जताया। शिवसेना नेताओं ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

थाने के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना उद्धव बाबा बाल ठाकरे पंजाब के पदाधिकारी चंद्रकांत चड्डा ने बताया कि देर शाम उनके युवा विंग के जिला अध्यक्ष दीपक राणा दीपू काम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और लूटने की कोशिश की। जब दीपू ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने दीपू से कई अनावश्यक सवाल करके बदसलूकी शुरू कर दी।

शिवसेना जिला युवा अध्यक्ष दीपक राणा दीपू ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। सोमवार देर शाम वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह उसने अपना बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। शिवसेना कार्यकर्ताओं के धरने की सूचना मिलने पर एसएचओ बितान कुमार ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर घटना हुई है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें