पंचकूला: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। पंचकूला रीजन के 12वीं में 91.17% स्टूडैंट पास हुए। 12वीं में 91.17% परसेंटेज के साथ देश में हरियाणा को आठवां स्थान मिला। वहीं, हाईस्कूल में 92.77 प्रतिशत के साथ देशभर में दसवां स्थान मिला। पंचकूला के भवन स्कूल की 10वीं की छात्र सृष्टि ने हरियाणा में टॉप किया है। सृष्टि ने 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की वो पवित्र गुफा, जहां आज भी परिवार संग विराजे हैं महादेव